Posts

Showing posts from May, 2013

इंतज़ार फिर से.....

Image
आज फिर वो दिन याद आया है  एक बार फिर दिल ने उलझाया है  ये शाम आज फिर आई है  अब क्या करून फिर से तेरी बात याद आई है   सोचता हूँ , जो हुआ है अब हो चुका है  जो बीता है, सो बीत चूका है  पर ऐसा क्या है जो तुम्हे नहीं भाया है  मेरी हर कोशिश को तुमने बस ठुकराया है शायद, हम ना कभी समझे थे  और अभी भी हम ना समझ हैं  लेकिन तुम पर वो गिला अभी भी साया है  पर तुमने भी तो इतनी मुद्दत के बाद खुद को उठाया है  हमने भी तो अपने दिल को खूब समझाया है  खैर, ये मेरे बस में नहीं की मैं तुझे अपने बस में करूं लेकिन हमेशा तुझे हमने अपने एहसास में पाया है  सिर्फ दिल में नहीं , तुम्हे हमने अपनी दुआ में सजाया है  आपका , आनंद...