Posts

Showing posts from June, 2020

तनाव को दूर करने के 13 टिप्स

Image
१. समय से सोए, समय से जगे, यदि आप वर्किंग प्रोफेशनल है तो 8 घंटे जरूर से अच्छी साउंड स्लीप ले ।। २. मेडिटेशन जरूर करे, यदि आपको नींद नहीं आती है, स्लीपिंग डिस्टर्बेंस है तो जब आप बेड पर जाय, उससे पहले अच्छी तरह से हाथ मुंह धोए, पैरों को धोएं ।। ३. 5 मिनट भगवान का ध्यान करे, साथ ही कल की प्लानिंग जरूर करे, इससे आप कल को लेकर के फोकस्ड रहेंगे ।। ४  जब आप बेड पर सोने जाय, मेडिटेशन संगीत (music) जरूर लगाएं ,धीमी आवाज में इससे आप पाएंगे अलग ही दुनिया में धीरे धीरे आप जाएंगे साथ जल्दी और अच्छी नींद आएगी।। ५.सुबह या शाम जब भी आपको टाइम मिले आप २० मिनट थोड़ा वॉक जरूर करे।। ६.अपनी दैनिक क्रिया को अपनी डायरी में लिखने का प्रयास करे, यदि संभव हो तो डेली नहीं तो साप्ताहिक जरूर।। ७.कुछ दिन के लिए जहां आप रह रहे है, उस जगह से एक वीक का छुट्टी ले साथ ही किसी अच्छे जगह जाएं , जहां भी आपको पसंद हो ,घूम के आए, हो सकता है आपको पहाड़ , झड़ना , प्रकृति, समुन्द्र पसंद हो, जहां भी जाना पसंद थोड़ा टाइम अपने को दे, अपनों को दे , परिवार के साथ घूमने निकले।। ८. यदि आप किसी अवसाद से ग्रसित है तो मनोरोग चिकित्...

एक आस ..।।

Image
वो सुबह कभी तो आएगी, वो सुबह कभी तो आएगी, जब हम बंद घरों से होंगे बाहर, वहीं चहल कदमी  फिर सुन आएगी। फिर सभी स्वतंत्र हो घूमेंगे , ना कोई फिकर ना कोई चिंता होगी, वो सुबह कभी तो आएगी, वो सुबह कभी तो आएगी।। यूं तो इस कदर घरों में बैठना , अच्छा है प्रकृति के लिए , आवो हवा भी हो रही साफ , स्वच्छंद नदियों के लिए। पर उनका क्या  ? जो हम पर ही निर्भर होते  रोजी रोटी के लिए, हम यहां हो रहे खुश,और कहते -  चलो अच्छा है, अपनों के लिए।। और "वो"  इसलिए चिंतित हैं, कि एक और दिन ना गुजर जाए भूख के मारे। हां वो दिन ही तो गुज़ार रहे इस आश में की चल कर पहुंच पाए अपनों तक मारे - मारे।। हां साब ।। जिस मजदूर ने इतने बड़े बड़े शहर बसा दिए , वो आज मजबूर हो गए, हो गए वो "मजबूर" इस शहर को छोड़ने को, जिसे वो अपना मान बैठा था। आज "हालात ए मजबूरी "ना होती तो यूं इस कदर यहां वहां ठोकरें ना खाते। यूं ,इस कदर इनकी मौतें ना होती,उसी सड़क पर जिसे इसने खुद बनाया था।। हे ईश्वर अब अपनी क्रोध की अग्नि को करो शांत, हम अबोध अब खड़े है सामने जोड़े दोनों  हाथ।। एक आस के साथ...